Sunday , 15 November 2026
Home बिगलीक्स Woman & her friend in police custody over false molestation case in Agra
बिगलीक्स

Woman & her friend in police custody over false molestation case in Agra

165

आगरालीक्स.. आगरा में एक युवती ने 100 नंबर पर फोन किया कि कारोबारी का बेटा छेडछाड कर रहा है। पुलिस ने युवती और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है, उनके द्वारा आपसी विवाद के चलते कारोबारी के बेटे को छेडखानी के मामले में फंसाने के लिए साजिश रची गई थी। कारोबारी के बेटे से पैसे वसूलने से पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र निवासी हार्डवेयर कारोबारी की बेटी 11 वीं कक्षा में पढ रही है, वह चार अगस्त को कोचिंग जा रही थी, एक युवक उससे छेडखानी करने लगे, छात्रा के सहपाठी ने बचाया तो उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड लिया, उसने थाना न्यू आगरा पहुंचने के बाद मांफी मांग ली, इसके बाद समझौता हो गया। लेकिन युवक इससे चिड गया और कारोबारी के परिवार को फंसाने के लिए महिला दोस्त के साथ साजिश रची।
महिला ने 100 नंबर पर फोन कर की छेडखानी की शिकायत
बुधवार को साजिश के तहत महिला और उसके दो साथी रास्ते में खडे हो गए, इसी रास्ते से हार्डवेयर कारोबारी का बेटा अपने घर जाता है। आरोप है कि कारोबारी के बेटे को देख युवती ने आवाज लगाई लेकिन वह नहीं रुका, इसके बाद युवती ने 100 नंबर पर फोन कर दिया, गाडी का नंबर बताते हुए कारोबारी के बेटे पर छेडछाड का आरोप लगाया। पुलिस कारोबारी के घर पहुंच गई।
मोबाइल की रिकॉर्डिंग से खुला मामला
पुलिस के पहुंचने से पहले ही कारोबारी के बेटे को एक मोबाइल रिकॉर्डिंग मिली, इसमें युवक अपनी महिला दोस्त के साथ कारोबारी के बेटे को छेडछाड में फंसाने की बात कर रहा है। युवती से कह रहा है कि वह रास्ते में खडी हो जाए, कारोबारी के बेटे को हाथ देकर रोक ले, उससे बात करने के बाद छेडछाड के आरोप लगाते हुए शोर मचा दे। इस रिकॉर्डिंग को लेकर कारोबारी थाने पहुंच गया, पुलिस ने युवती और उसके एक दोस्त को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

SP Dalit Sammelan Agra Live: PDA more strong, Samvidhan protect Democracy says Akhilesh Yadav

आगरालीक्स …आगरा में सपा के ​दलित महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...

बिगलीक्स

SP Western UP Dalit Sammelan Agra Live: Former CM Akhilesh Yadav reaches in Agra

आगरालीक्स… आगरा में सपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन में...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “When Humanity Became the Real Fee”, Patient Brings Fresh Farm Produce as a Gift for Dr. Bhuvnesh Sharma in Agra

आगरालीक्स…डिजिटल पेमेंट के दौर में वस्तु विनिमय जैसा अहसास! सर्जरी के बाद...

बिगलीक्स

SP Western UP Dalit Mahasammelan: Former CM Akhilesh Yadav reaches 12.30 PM

आगरालीक्स ...आगरा में सपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन में...

error: Content is protected !!