Monday , 26 October 2026
Home एजुकेशन ABVP give central & state BJP government 15 days ultimatum to resolve student problems in Agra
एजुकेशनटॉप न्यूज़

ABVP give central & state BJP government 15 days ultimatum to resolve student problems in Agra

241

आगरा से एबीवीपी का केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम
आगरालीक्स.. आगरा में छात्रों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एबीवीपी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्पीड कलर लैब, संजय प्लेस पर धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय आव्हान पर अभाविप ने सभी प्रदेशों के केंद्रों पर एक दिवसीय प्रदर्शन किया है। इस राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन में शहर के विभिन्न इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेजों के छात्र छात्राओं के साथ साथ प्रांत भर से कुछ मुख्य कार्यकर्ताओं का रहना हुआ।
प्रदेश मंत्री योगेंद्र वर्मा के नेतृत्व में हुए इस धरने में 500 से अधिक छात्र रहे। प्रदेश मंत्री श्री योगेंद्र वर्मा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा ” विद्यार्थी परिषद ऐसा छात्र संगठन है जो समय समय पर छात्रों की समस्याओं के लिए संघर्ष करता है पूर्ववर्ती सरकारों की नाकामी के कारण एवं प्रदेश छात्रवृत्ति में हुए बड़े घोटालों के कारण जहाँ छात्रों को आज विद्यालयों और कॉलेजों में होना चाहिए था आज वो अपने हक की लड़ाई सड़क पर लड़ रहे है। नई सरकार आने से छात्र और युवाओं में उम्मीद की किरण जागी वर्तमान सरकार के द्वारा छात्रहित में किये गए कार्य एवं सरकार के द्वारा छात्रों को छात्रवृत्ति सही समय पर न उपलब्ध कराना वर्तमान सरकार की नाकामी को प्रदर्शित करता है।”


प्रदेश सहमंत्री आशुतोष मिश्रा ने “छात्रावासों की समस्या को उठाते हुए बोला कि यह केंद्र और प्रदेश सरकारों की नाकामी ही है जो आज छात्र जर्जर इमारतों में रहने को मजबूर है और वो भी बहुत कम संख्या में हैं।”

महानगर सहमंत्री भावना सिंह ने “छात्राओं की सुरक्षा के सवाल उठाए और वर्तमान में छात्रावासों में असुरक्षित छात्राओं की सुरक्षा की माँग प्रदेश सरकार से की और उन्होंने सरकार को माँगे मानने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया।”

इस धरना प्रदर्शन में ज्ञापन लेने सिटी मजिस्ट्रेट श्री योगेंद्र कुमार जी धरना स्थल पर आये उन्होंने कहा कि हम आपका ज्ञापन मुख्यमंत्री जी तक पहुँचाकर जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन में कुल 11 माँगे रही।

इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री जयकरन, प्रदेश सहमंत्री शशांक शर्मा, प्रांत SFD प्रमुख ललित शर्मा, धीरज शर्मा, राहुल जोशी, दीपक बघेल,सचिन गोयल, अभिषेक मिश्रा, चंद्रजीत, कुनाल, कृतिका सोलंकी, गुँजन शर्मा, बॉबी, अखिल चौधरी, पार्थ, शिवम, अविनाश, तनिष्क, अभिषेक, विक्रांत, लोकेश, तेजेन्द्र, विश्वेन्द्र, दिव्या त्यागी, वीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

एजुकेशन

Agra News: PET-2026 examination held at 49 centers in Agra amidst tight security arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 49 केंद्रों पर हुई पीईटी- 2026 परीक्षा. दोनों पालियों में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

error: Content is protected !!