Monday , 26 October 2026
Home टॉप न्यूज़ CM Yogi Aadityanath visit Ex Pm Atal Bihari Vajpayee native place Bateshwar, Agra on 8 September for asthi visarjan
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

CM Yogi Aadityanath visit Ex Pm Atal Bihari Vajpayee native place Bateshwar, Agra on 8 September for asthi visarjan

277

आगरालीक्स.. आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को डेढ घंटे रहेंंगे, वे यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैत्रक गांव बटेश्वर जाएंगे, पूर्व पीएम अटल जी की अस्थि विसर्जन करने के साथ ही मंदिरों में दर्शन करेंगे। इसे लेकर शुक्रवार को बटेश्वर में तैयारी चलती रही।
शनिवार सुबह 10.30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ बटेश्वर पहुंचेगे, शुक्रवार को बटेश्वर में हैलीपेड बनाया गया है। डीएम एनजी रवि कुमार और एसएसपी अमित पाठक सहित भाजपा के पदाधिकारी बटेश्वर पहुंच गए। सीएम योगी आदित्यनाथ बटेश्वर में पहुंचने के बाद पहले मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होंंगे। इसके बाद वे घाटों का निरीक्षण करेंगे, उनका पैतृक निवास भी देखेंगे।
भाजपा सांसद और विधायकों के साथ करेंगे बैठक
30 मिनट वे भाजपा सांसद और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। उनसे आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी लेंगे।
ये होंगे कार्य
पैतृक मकान के 60 वर्गगज हिस्से में स्मारक और संग्रहालय के रूप में बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें अटल से जुड़े संस्मरण संजोए जाएंगे। यज्ञशाला,यज्ञशाला, पार्क और मंदिरों को जोड़ा जाएगा। बटेश्वर में स्थित कोठी में अटल ने बचपन में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ झंडा फहराया था, उसका भी जीर्णोद्धार होगा।
बटेश्वर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इससे तीर्थनगरी तक आवागमन आसान हो जाएगा। बटेश्वर में पर्यटकों के रुकने के लिए पर्यटन विभाग ने राही पर्यटक आवास बनाया था। लेकिन अब ये भी जर्जर हो चुका है। मुख्यमंत्री के आगमन को देख उपजिलाधिकारी बाह ने पर्यटन विभाग को पत्र लिख रंगाई-पुताई की मांग की। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
400 मीटर घाटों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव
बटेश्वर के जीर्ण-शीर्ण घाटों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव सीएम के सामने रखा जाएगा। शिव मंदिरों के किनारे बने करीब 400 मीटर घाटों को सुधारा जाएगा। इनमें कंस कगार घाट से लेकर अन्य महत्वपूर्ण घाटों के लिए पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव बनाया है।
ये है मिनट-टू मिनट कार्यक्रम
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10.30 बजे बटेश्वर हेलीपैड पर उतरेंगे।
– वे सुबह 10.30 से 10.35 बजे के बीच मंदिर में दर्शन करेंगे।
– 10.35 से 11.00 बजे तक अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में रहेंगे।
– 11.00 से 11.15 बजे तक घाट का निरीक्षण करेंगे।
– 11.15 से 11.30 बजे तक अटल जी के पैतृक निवास का निरीक्षण करेंगे।
– 11.30 से 12 बजे तक जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे।
– 12.05 बजे बटेश्वर हेलीपैड से गजियाबाद हिण्डन एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

error: Content is protected !!