Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ BJP MLA Jagan Prasad Garg propose Kutta Shala in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

BJP MLA Jagan Prasad Garg propose Kutta Shala in Agra

217

आगरालीक्स …आगरा मे सुर्खियों में रहने वाले ​भाजपा विधायक ने गौ शाला की तरह से कुत्ता शाला खोलने की मांग की है, उन्होंने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात कर आगरा में कुत्तों और बंदरों के लिए कुत्ता शाला व बंदर शाला बनाए जाने की मांग उठाई है। इसके साथ ही विजय नगर कॉलोनी में सजने जा रही जनकपुरी में विकास कार्य कराने की मांग की है।
आगरा से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने अपने फेसबुक पर पोस्ट डाली है, इसमें उन्होंने लिखा है कि शुक्रवार को आगरा की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की, विजय नगर कॉलोनी में सजने जा रही जनकपुरी में 20 करोड से विकास कार्य कराने की मांग की है।
गौशाला की तरह बंदर और कुत्ता शाला
पोस्ट में विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने लिखा है कि गौशाला की तरह से ही आगरा में बंदर और कुत्ता शाला बननी चाहिए। शहर में तमाम देसी विदेशी पर्यटक आते हैं, बंदर और कुत्तों का आतंक हैं, इनके लिए शहर से बाहर जगह दिलवाई जाए।
ये समस्याएं भी उठाई
आगरा में मालवीय कुंज कालोनियों के शरणार्थियों की आवास संबंधी समस्याओं का निराकरण तथा शहर को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की जिसमे माननीय मंत्री ने आश्वासन दिया है।
26 अगस्त को बंदर का फोटो लेने पर महिला पर्यटक को काटा
26 अगस्त 2018 को आगरा में ताजमहल के पूर्व गेट के बाहर चीन की महिला पर्यटक बंदर का फोटो ले रहीं थी, पीछे से आए दूसरे बंदर ने काट लिया, महिला पयर्टक की पीठ में बंदर ने दो दांत मार दिए। इससे वह हडबडा कर गिर गईं और कोहनी में भी चोट आ गई। चीन की महिला पर्यटक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
आगरा घूमने आए चीन के पर्यटकों का दल रविवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचा। यहां से दोपहर बीजिंग (चीन) के पर्यटकों का ग्रुप पुरानी मंडी से पूर्वी गेट की ओर जा रहा था। पूर्वी गेट रोड पर ग्रुप की सदस्य जू जिटलिंग रास्ते में बंदरों की फोटो खींचने लगी। वह फोटो लेने के लिए बंदरों के पास पहुंची, इसी बीच पीछे से एक बंदर ने हमला कर दिया। महिला पर्यटक कुछ समझ पाती, बंदर ने महिला पर्यटक की पीठ पर दांत मार दिया, इससे वह चीखने लगी। उसे बचाने के लिए अन्य पर्यटक और स्थानीय लोग आ गए। उसे बंदरों से बचाया।
वीडियो में दिखाई दे रहे बंदर के दांत
चीन की महिला पर्यटक पर हुए बंदर के हमले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें चीन की महिला पर्यटक की पीठ पर बंदर के दांत के दो निशान हैं। घटना की जानकारी होने पर सीआईएसफ के जवान भी पहुंच गए। ग्रुप के सदस्य उसे प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद ताज सुरक्षा के पुलिसकर्मियों ने बंदरों को वहां से भगाया। महिला पर्यटक्एं ने टी रैबीज वेक्सीन लगवाने से इनकार कर दिया। उसकी ड्रेसिंग कर दी गई।
सात दिन में चौथी बार हमला
शनिवार को भी विजयवाड़ा के बच्चों पर सेंट्रल टैंक पर बंदरों ने हमला किया था, लेकिन आसपास के पर्यटकों ने उन्हें बचाया था। ताजमहल में एक सप्ताह के अंदर बंदरों के हमले की चौथी घटना है।

वीडियो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!