Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Retire Income tax officers S C Jain hostage, house looted at gun point in Agra,
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Retire Income tax officers S C Jain hostage, house looted at gun point in Agra,

262

आगरालीक्स.. आगरा में एक अधिकारी के परिवार को बंधक बनाकर लूट, रात को कोठी में घुसे बदमाशों ने परिजनों के मुंह पर टेप लगा दिया, बंधक बनाकर ज्वैलरी और कैश लूट कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस छानबीन में जुटी है।
मूल रुप से हाथरस के अमरपुर निवासी ​रिटायर आयकर आयुक्त एससी जैन तीन साल से​ सिकंदरा स्थित मंगलम विहार में किराए रह रहे हैं। उनके साथ उनकी मेड रेविका रहती हैं। एससी जैन की पत्नी कुसुम जैन, तीन बेटियां और एक बेटा नोएडा में रहते हैं। वे आगरा में रोटी बैंक चला रहे हैं, शनिवार को एससी जैन नोएडा गए थे। उनके घर में मेड रेविका अकेली थी
ढाई घंटे घर में रहे बदमाश
शनिवार की रात तकरीबन आठ बजे दो बदमाश उनके घर में घुसे। मेड रेविका के हाथ और मुंह टेप से बांध दिए। बदमाशों ने रेविका के पर्स से कैश निकाल लिया। अलमारियां खंगाली। 10 बजे एससी जैन नोएडा से लौटे। गाड़ी एटा के निधौली कलां निवासी रिंकू चलाकर लाया। जैन जैसे घर में घुसे, बदमाशों ने पिस्टल तान दी। उनसे लूटपाट की। टेप से हाथ बांध दिए।
पड़ोसी ने बदमाशों को देख लिया। उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनते ही बदमाश भाग गए। उनके साथ ड्राइवर रिंकू भी गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने एससी जैन और उनकी मेड को मुक्त कराया।
सीसीटीवी से की जा रही तलाश
एससी जैन के पडोस के घरों में सीसीटीवी लगे हैं, इनकी फुटेज से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी में रात आठ बजे एससी जैन के घर में बदमाश घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं।


मुंह पर टेप लगाकर चादर में लपेटा
बदमाशों ने रिटायर आयकर अधिकारी के परिजनों के मुंह पर टेप लगा दिया, उन्हें चादर में लपेटने के बाद घर में लूटपाट की और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद अधिकारी के एक परिजन ने मुंह खोला और फोन पर सूचना दी, कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। कोठी के अंदर फर्श पर रिटायर अ​धिकारी की पत्नी पडी हुईं थी,उनके मुंह में टेप लगा था, टेप भी इस तरह लगा था कि आवाज ना दे सकें। पुलिस ने मुंह से टेप हटाया, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!