आगरालीक्स …आगरा के डीईआई में प्रो. प्रेम कुमार कालरा पांच साल के लिए निदेशक बनाए गए हैं, वे इससे पहले भी डीईआई के निदेशक थे। आइआइटी नई दिल्ली में चयन समिति की बैठक में उनका चयन किया गया। इससे पहले वह 2013 से 2018 तक निदेशक पद पर रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में संस्थान ने कई उपलब्धियां प्राप्त की। 2013 में संस्थान में एनएएसी में ए ग्रेड प्राप्त की। आरईआइ इंटर कॉलेज का डीईआइ में विलय हुआ। 2014 में डीईआइ में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। 2015 में दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र की स्थापना हुई, इसमें संस्थान को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। 2016 में डेयरी उत्पादों को बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे स्वच्छतम विवि में डीईआइ को भारतवर्ष में पांचवां स्थान मिला। प्रो. कालरा की स्नातक की शिक्षा दयालबाग के शिक्षण संस्थानों में हुई । आइआइटी कानपुर से एमटेक और यूनिवर्सिटी ऑफ मनीटोबा कनाडा से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस दयालबाग शिक्षण संस्थान की प्रोजेक्ट रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद विशेषज्ञों की टीम ने डीईआइ का दौरा किया था। इसमें पूर्व सचिव ईएएस शर्मा, आइएएस वीके अग्निहोत्री थे।