आगरालीक्स.. आगरा में लव लाइफ में ब्रेकअप के बाद युवक और युवती में जमकर मारपीट हुई, बीच सडक पर युवक ने युवती के थप्पड जडे, युवती ने भी युवक की पिटाई लगाई। पुलिस दोनों को पकडकर थाने ले आई, यहां दोनों के बीच समझौता हो गया।
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर में युवक और युवती के बीच में लडाई हो गई, दोनों घर से बाहर निकल आए, एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे, इसी दौरान पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। युवक ने युवती के थप्पड जडे, युवती ने भी युवक की पिटाई लगा दी। पुलिस दोनों को पकडकर थाने ले आई। थाने पहुंचते ही युवक और युवती के बीच सडक पर चला ड्रामा खत्म हो गया। दोनों ने एक दूसरे को माफ कर दिया, थाने में राजीनामा होने के बाद दोनों को जाने दिया।
युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध के बाद ब्रेकअप का मामला

बताया जा रहा है कि युवक और युवती एक ही कंपनी में काम करते हैं, दोनों के बीच में प्रेम संबंध थे, इसके बाद ब्रेकअप हो गया, इसे लेकर दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट होने लगी। युवक नेपाली मूल का है और युवती के पति की मृत्यु हो चुकी है। दोनों संजय प्लेस स्थित एक कंपनी में सेल्समैन हैं।