आगरालीक्स… आगरा में डेंगू और मलेरिया फैलने से ब्लड बैंकों पर खून के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। ऐसे में लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर द्वारा बिना डोनर के खून दिया जाएगा, यह सुविधा ओ और बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले मरीजों को दी जाएगी। मलेरिया और डेंगू के मरीजों में ब्लड चढाया जा रहा है। एक मरीज में कई कई यूनिट ब्लड की जरूरत पड रही है। ऐसे में जिन मरीजों के तीमारदार के पास डोनर नहीं हैं वे परेशान हैं। इसे देखते हुए लोकहितम ब्लड बैंक ने डोनर के बिना ब्लड देने का फैसला लिया है।
डोनर के बिना दो ग्रप का मिलेगा ब्लड
लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर के निदेशक अखिलेश अग्रवाल का कहना है कि ओ पॉजिटिव और बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के मरीजों को डोनर के बिना होल ब्लड दिया जाएगा, मरीज को एक से ज्यादा यूनिट ब्लड की जरूरत है, यह भी दिया जाएगा। इसके लिए फोन नंबर 9719113468 पर संपर्क कर सकते हैं।