आगरालीक्स ..आगरा में आज बुधवार 14 नवंबर, जिन डॉक्टरों को दिखाने के लिए लंबी लाइन लगी रहती है, उनसे निशुल्क परामर्श ले सकते हैं, सुबह 7 बजे से 8.30 शहर के छह पार्कों में परामर्श शिविर लगाए जाएंगे। डॉ. सुनील बंसल (सचिव आगरा डायबिटिक फोरम) ने बताया कि शिविर में ब्लड शुगर सहित अन्य जांच की जाएंगी और डॉक्टर परामर्श देंगे।
यहां लगेंगे निशुल्क हेल्थ कैम्प
1-कम्पनी बाग शहजादी मंडी सदरः डॉ. सुनील बंसल, डॉ. अशोक शिरोमणी, डॉ. डीवी शर्मा आदि।
2-खेलगांव दयालबागः डॉ. डीके हाजरा, डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. आरएम पचौरी आदि।
3-पालीवाल पार्कः डॉ अरविन्द जैन, डॉ. शम्मी कालरा, डॉ. सीआर रावत आदि।

4-जयपुर हाउस अहिंसा पार्कः डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. संध्या अग्रवाल आदि।
5-डिफेन्स एस्टेट गार्डन मधुनगर देवरी रोड़ः डॉ. वीएन कौशल, डॉ. एसपीएस मेहता, डॉ. जीएस धर्मेश आदि।
6-शास्त्री पुरम ब्लॉक ए जोनल पार्कः डॉ. सीमा सिंह, डॉ. वीएस बघेल, डॉ. अरुण चतुर्वेदी आदि।