आगरालीक्स… आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार पुलिया से टकरा गई, हादसे में न्यायिक अधिकारी की मौत हो गई।
यमुना एक्सप्रेस वे से शनिवार को बुलंदर शहर में एसीजेएम प्रथम अरविंद विकास चौधरी कार से अपने परिवार के पास मथुरा आ रहे थे। शाम छह बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन (79) पर गांव लमतौरी के पास उनकी गाड़ी अंडरपास की पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक्सप्रेसवे अथॉरिटी की एंबुलेंस उन्हें नयति हॉस्पिटल पहुंचाया, वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे।
मथुरा में रह रहा था परिवार
अरविंद विकास चौधरी बुलंदशहर में अरविंद विकास एसीजेएम प्रथम के पद पर कार्यरत थे, वे
2006 में मथुरा में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रह चुके हैं। उनकी पत्नी पूनम चौधरी फरह ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। इसके चलते उनका परिवार मथुरा में ही रह रहा था।