Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ UPASICON 2018: Cases of diabetic Foot Ulcers discuss in Agra
टॉप न्यूज़हेल्थ

UPASICON 2018: Cases of diabetic Foot Ulcers discuss in Agra

259

आगरालीक्स.. आगरा में डॉक्टरों ने बताया कि आपको डायबिटीज है, पैरों में घाव हो गए हैं तो पैर काटना पड सकता है, इससे बच सकते हैं, जाने कैसे। डॉक्टरों ने कहा कि डायबिटिक हैं तो अपने पैरों की देखभाल चेहरे की तरह करें। डायबिटिक रोगियों में मामूली घाव भी घातक हो सकता है। जिसके कारण मरीज को अपना पैर गंवाना पड़ सकता है या फिर जान तक जा सकती है। यह जानकारी ग्रांड इंमीरियल होटल में एसएन मेडिकल कॉलेज व एएसआई (एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ आगरा) द्वारा आयोजित यूपीएसीकॉन-2018 के साइंटिफिक सेशन में एसोसिएशन के सचिव निखिल सिंह ने दी।

डायबिटिक रोगी सबसे अधिक पैरों की देखबाल को नजरअंदाज करते हैं, जबकि इन रोगियों में पैरों के महसूस करने की क्षमता कम होने के कारण पैरों की देखभाल सबसे जरूरी है। लापरवाही के कारण ऐसे 40 प्रतिशत मामलों घाव बढ़ने और न भरने (डायबिटिक फुट) के कारण पैर को काटना पड़ता है। पढ़े लिखे लोग भी इस मामले में लापरवाही करते हैं। इलाज लेने पर भी 15 फीसदी लोगों में पैर काटने की नौबत आ जाती है। डायबिटिक रोगियों में सेंसेशन कम होने के कारण घाव होने पर दर्द, गरम, ठंडे आदि का पता ही नहीं चल पाते। इसलिए डायबिटिक रोगियों को हर दूसरे-तीरे दिन घर के किसी सदस्य से अपने पैरों की नियमित जांच कराते रहना चाहिए। पैरों को ड्राए न होने दें। एडिया फटने से भी घाव बन सकते हैं। नंगे पैर न चले और ढीले जूते पहने। सर्दियों के मौसम में आग के पास तापने के कारण डायबिटिक रोगियों में बर्न इंजरी के मामले भी काफी देखने को मिलते हैं। इसलिए आग के ज्यादा नजदीक न तापें। साइंटिफिक सेशन में डॉ. आरसी मिश्रा ने हेड जरी व डॉ. एमएस अग्रवाल ने किडनी सम्बंधी समस्याओं पर व्याख्यान दिया। आयोजन सचिव डॉ. सुरेन्द्र पाठक ने बताया कि कांफ्रेंस यूपी व उत्तराखंड के 450 प्रतिनिधियों ने भाग लिया व 140 शोधपत्र व पेपर प्रस्तुत किए गए।

एएसआई गांव-गांव कैम्प लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति कर रहा जागरूक

एएसी यूपी के सचिव डॉ. निखिल सिंह ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा यूपी के गांव-गांव में कैम्प लगाकर ऐसे लोगों को जगारूक करने का काम किया जा रहा है, जो अपने स्वास्त्य के प्रति लापरवाह रहते हैं। हर वर्ष लगभग 7 कैम्प आयोजित किए जा रहे है। प्रति कैम्प में एसोसिएशन से जुड़े मेडिकल कॉलेज की मदद से 10-15 सर्जरी निशुल्क की जाती हैं।

डॉ. अशोक कुमार ने सम्भाला अध्यक्ष का पदभार

आगरा। एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया (यूपी) के अध्यक्ष का पदभार डॉ. अशोक कुमार (संजय गांधी पीजीआई के) ने सम्भाला। कांफ्रेंस के समापन समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने डॉ. अशोक को पदभार सौंपते हुए कांफ्रेंस के सफल आयोजन के लिए आगरा की टीम को बधाई दी। आयोजन सचिव डॉ. सुरेन्द्र पाठक ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. एचएस असोपा, डॉ. निखिल सिंह आयोजन समिति की चेयरपर्सन डॉ. रिचा जयमन, अध्यक्ष डॉ. जूही सिंघल, डॉ. प्रशान्त लवानिया, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. पुनीत श्रीवास्तव, डॉ. अनुभव गोयल, डॉ. अंकुर बंसल, डॉ. अरुण राठौर आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Health News: ‘Cardiology Agra Live 6.0’ begins in Agra… cardiologists from across the country gather…#agranews

आगरालीक्स...डायबिटीज के साथ स्मोकिंग करना मतलब 10 गुना हार्ट फेल्योर का खतरा....

हेल्थ

Agra News: 100 needy women in Agra received free consultations and medicines…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में 100 जरूरतमंद महिलाओं को मिला निशुल्क परामर्श और दवाइयां. राउंड...

टॉप न्यूज़

MLC Election Agra 2026: 45.95% voting for the Graduates’ constituency, and 56.28% for the Teachers’ constituency in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए स्नातक में 45.95 प्रतिशत तथा शिक्षक...

हेल्थ

Agra News: SN Medical College, Agra now has a digital fluoroscopy machine; it will be used to diagnose even the most complex medical conditions…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में लगी अत्याधुनिक डिजिटल फ्लोरोस्कोपी मशीन. अब जटिल से...

error: Content is protected !!