आगरालीक्स.. आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल पर दिव्य सेवा द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया, बुधवार को लगाए गए शिविर में 122 मरीजों को परामर्श और दवाएं वितरित की गईं। आईएमए के अध्यक्ष डॉ अशोक शिरोमणि, आईएमए एएमएस के अध्यक्ष डॉ डीवी शर्मा, डॉ अलका सेन, डॉ संजय सेन, डॉ विजय कत्याल ने परामर्श दिया। संत बाबा प्रीतम सिंह, बंटी ग्रोवर आदि मौजूद रहे।