Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Campaign to clean Agra by Team India Rising in Agra
टॉप न्यूज़

Campaign to clean Agra by Team India Rising in Agra

174

आगरालीक्स.. सर्द हवाओं में शहर की सूरत बदलने निकले युवाओं का जोश दिलो दिमाग को सुकून देता है, आगरा के युवा स्वच्छता के माॅडल के रूप में आगरा को चमकाने के लिए नई पीढ़ी का योगदान अनुकरणीय बन रहा है। अपनी कूची-अपना रंग और शहर की दरो-दीवार को संदेशपरक चित्रकृतियों से सजाने-संवारने का उनका जुनून अब अभियान का रूप ले चुका है। स्माॅल पाॅकेट वाले इन युवक-युवतियों का यह अभियान इसलिए भी काबिल-ए-तारीफ है, क्योंकि अपनी प्रोफेशल लाइफ की बदौलत वे जो कुछ भी कमाते हैं, उसका भी एक बड़ा हिस्सा इस मुहिम को कामयाब बनाने में खर्च कर देते हैं। अच्छी बात यह है कि अब इन युवाओं को शहर के विभिन्न संगठनों से भी सहयोग मिलने लगा है।
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए समर्पित संस्था इंडिया राइजिंग विगत काफी समय से शहर की दरो-दीवार को अपनी कला-परिकल्पनाओं से चमकाने की मुहिम में जुटी है। इंडिया राइजिंग की इस युवा टीम ने अब तक शहर की अनेकों दीवारों को आकर्षक चित्रकारी से उकेरते हुए बदलाव की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इन युवाओं को शहर में जो कोई भी स्थान जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पार्क, चैराहा या अन्य सार्वजनिक स्थान गंदा दिखता है वहां पहुंच जाते हैं और जुट जाते हैं उसे सुंदर रूप देने की कोशिश में। इसके लिए वह रविवार का दिन चुनते हैं और अपने साथ अपनी कूची और अपना रंग रखते हैं। टीम में कुछ उम्रदराज लोग भी हैं जिनके मार्गदर्शन में कुछ ही युवाओं ने 25 मार्च 2014 को आगरा को सुंदर बनाने की अपनी यह मुहिम शुरू की थी और धीरे-धीरे बढ़कर टीम के इन युवा सदस्यों की संख्या लगभग 125 पहुंच गई है। आधे से ज्यादा शहर को अपने मन की सुंदरता से चमकाने वाले युवा जिले से बाहर, एसएन मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस छात्रों के साथ भी दरो-दीवार को सुंदर बना चुके हैं। शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों और लगभग सभी फ्लाईओवर्स को भी इन्होंने आकर्षक रूप दिया है।

इस बार गुरूद्वारा गुरू का ताल के सामने चला अभियान
संस्था ने इस बार रविवार सुबह अपना यह अभियान गुरूद्वारा गुरू का ताल फ्लाईओवर पर सप्तरिषी अपार्टमेंट के सामने जारी रखा। खास बात यह थी कि टीम को अब शहर के विभिन्न संगठनों से भी सहयोग मिलने लगा है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की इस मुहिम से प्रभावित होकर स्मृति संस्था कीं निदेशक डा. निहारिका मल्होत्रा ने रविवार को संस्था को 5000 रूपये की सहयोग राशि प्रदान की। इस दौरान टीम में शामिल दर्जनों युवाओं ने फ्लाईओवर पर अपनी कला से सुंदर चित्रकृतियां उकेरीं। इस दौरान अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, अर्पित पालीवाल, नितिन जौहरी, अमित गुप्ता,अमिताभ ,हर्ष,वंदना,नवीन सर्, अदिति ,यतेंद्र , सोनिया मानवतला,गिरीश जैन आदि मौजूद रहे। सभी ने स्मृति संस्था का आभार जताया और आम शहरवासियों से स्वच्छ हो चुके स्थानों को दोबारा गंदा न करने और किसी अन्य को भी ऐसा न करने देने का आग्रह किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!