आगरालीक्स .. आगरा के डीईआई के कन्वोकेशन में डी गुरुप्रिया को फाउंडर्स मेडल से सम्मानित किया गया, कन्वोकेशन में चार हजार डिग्री के साथ ही मेधावियों को अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है।

शुक्रवार को आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान के कन्वोकेशन में डी ग्रुरुप्रिया को फाउंडर्स मेडल से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पीएचडी की 59 डिग्री सहित छात्रों को पांच हजार डिग्री दी गईं। संस्थान के पूर्व छात्र प्रो. आनंद श्रीवास्तव को डिस्टींगलिस्ट एलूमिनाई अवार्ड दिया जाएगा। प्रो. आनंद श्रीवास्तव जर्मनी के एक विश्वविद्यालय में गणित विषय के प्रोफेसर हैं। समारोह में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव अमरजीत सिन्हा मुख्य रहे।