आगरालीक्स …आगरा में शॉर्ट फिल्म लोकलाज का प्रीमियर हुआ, इसमें बच्चों के साथ माता पिता किस तरह वर्ताव करें, उन्हें अपना दोस्त बनाएं, ऐसा न करने पर बच्चे मुसीबत में फंस सकते हैं और शोषण का शिकार हो रहे हैं।
मंगलवार को सूरसदन कांफ्रेन्स हॉल में गुरुपदरज के बैनर तले बनी फिल्म प्रीमियम के दौरान मुम्बई के निर्माता व निर्देशक कार्तिकेय तिवारी ने बताया कि भारत में युवाओं विशेषकर महिलाओं के साथ होने वाले शोषण का बहुत बड़ा कारण लोकलाज है। उनकी कोई गलती माता-पिता या समाज के सामने आए, इससे बेहतर वह चुपचाप शोषण व उत्पीड़न को सहना समझते हैं। फिल्म के मुख्य किरदार आगरा के मुकुन्द कुलश्रेष्ठ व पुलिस की भूमिका में नजर आने वाले इटावा के अंशुमन प्रवल ने बताया कि फिल्म के माध्यम से हमने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि बदलते समय में माता-पिता की भूमिका भी बदलना जरूरी है। उन्हें बच्चों के साथ ऐसा मित्रवत व्यवहार रखना चाहिए जिससे वह उनके साथ अपनी हर अच्छी व बुरी बात को शेयर कर सकें। फिल्म को बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्विवल के लिए भी चयनित किया गया है। जिसके रिजल्ट 7-17 फरवरी तक दुनिया के सामने होंगे। इस मौके पर सभी दर्शकों को फिल्म भी दिखाई गई। फिल्म में कृष्णा शर्मा व आशीष शर्मा भी नजर आएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज कुलश्रेष्ठ, प्रशान्त दुबे, जयपुर से वाइल्ड कार्ड मीडिया के निदेशक शरमेन्द्र सिंह, लता कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे।