आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि में डिग्री के लिए छात्राओं को रात 12 बजे आने के लिए कहा जा रहा है, विवि के अधिकारी पफोन कर देर रात आने के लिए कह रहे हैं, इससे आक्रोशित छात्राओं ने विवि के अधिकारियों को आडे हाथ लिया। कहा कि वे अपनी मां बहन को रात 12 बजे डिग्री देने के लिए बुलाएंगे, जो हम से कह रहे हैं कि रात 12 बजे डिग्री लेने के लिए आना, यह कहते हुए डिग्री के लिए चक्कर लगा रहीं छात्राएं फूट फूटकर रोने लगी।
शिक्षक भर्ती सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थी विवि से डिग्री लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। मगर, उन्हें डिग्री नहीं मिल रही है। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें विवि में डिग्री के लिए चक्कर लगाकर थक चुकी युवती आरोप लगा रही है कि विवि के अधिकारी डिग्री देने के लिए उन्हें रात 12 बजे बुला रहे हैं, यह कहते हुए युवती रोने लगी, उसने कहा कि क्या वे अपनी मां और बेटी को भी रात में 12 बजे आने की बात कहेंगे, इसके बाद कई अन्य युवतियों ने भी डिग्री लिए उनके मोबाइल पर फोन करने और विवि बंद होने के बाद बुलाने के आरोप लगाए हैं।