आगरालीक्स …आगरा में दंपती निराश ना हों, उनके घर आंगन में किलकारी गूंज सकेंगी, आईवीएपफ से वे मां बाप बन सकते हैं, टेस्ट टयूब बेबी और आईवीएफ से जुडे सवालों के जवाब आगरा के एम्ब्रोलॉजिस्ट डॉ केशव मल्होत्रा डायरेक्टर रेनबो आईवीएफ हॉस्पिटल
सवाल प्रेग्नेंसी नहीं हो रही है तो क्या क्या विकल्प है
एम्ब्रोलॉजिस्ट डॉ केशव मल्होत्रा… प्रेग्नेंसी क्यों नहीं हो रही है, इसके अनगिनत कारण हैं, कई बार कारण पता चलने पर कुछ दवाएं देने के बाद प्रेग्नेंसी हो जाती है। पति और पत्नी संंबंध नहीं बना पा रहे हैं, शुक्राणु की मोटेलिटी कम है, इससे गर्भ नहीं ठहर रहा है, इस तरह के केस में पहले आईयूआई यानि इंट्रायूटेरिन इनसेमीनेशन के जरिए गर्भधारण कराया जाता है। इसमें पीरियडस के बाद महिला में जब अंडाणु मैच्योर होता है, उस दौरान शुक्राणु को इंजेक्ट कर दिया जाता है, जिससे फर्टिलाइजेशन हो सके और गर्भ ठहर सके, यह प्रक्रिया तीन बार की जाती है।
सवाल टेस्ट टयूब बेबी कब करना चाहिए, क्या ऐसे कारण हैं

एम्ब्रोलॉजिस्ट डॉ केशव मल्होत्रा. बांझपन और प्रेग्नेंसी न होने पर पति और पत्नी दोनों की जांच की जाती है। महिलाओं में टयूब ब्लॉक हैं, आईयूआई फेल हो चुका है, गर्भधारण न होने का कारण नहीं पता चल रहा है तो टेस्ट टयूब बेबी का विकल्प चुन सकते हैं।
सवाल क्या टेस्ट टयूब में बच्चा बडा होता है, इससे यह कमजोर होता होगा
आगरा के एम्ब्रोलॉजिस्ट डॉ केशव मल्होत्रा डायरेक्टर रेनबो आईवीएफ हॉस्पिटल
एम्ब्रोलॉजिस्ट डॉ केशव मल्होत्रा. यह एक भ्रम है, टेस्ट टयूब बेबी जिसे तकनीकी भाषा में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी आईवीएफ कहा जाता है। इसका मतलब है कि सामान्य प्रक्रिया में पति पत्नी संबंध बनाते हैं, पत्नी के मैच्योर अंडाणु से पति के शुक्राणु का मिलन होता है और भ्रूण बन जाता है, यह गर्भधारण की प्रक्रिया है। यह प्राक्रतिक तरीके से नहीं हो पाती है तो इसे शरीर से बाहर किया जाता है। महिला के अंडाणु और पुरुष शुक्राणु को शरीर से बाहर टेस्ट टयूब में फर्टिलाइज कराया जाता है, इससे भ्रूण तैयार होते हैं, इस भ्रूण को तीन से पांच दिन तक इन्क्यूवेटर में रखा जाता है। इसके बाद भ्रूण को मां की कोख में हस्तांतरित कर दिया जाता है, नौ महीने तक शिशु मां की कोख में ही पनपता है। जिस तरह से सामान्य शिशु का जन्म होता है इसी तरह से आईवीएफ में भी शिशु का जन्म सिजेरियन और नार्मल डिलीवरी से होता है। इसलिए यह बच्चा भी सामान्य बच्चों की तरह से ही होता है, कोई कमजोरी और कमी नहीं होती है। बल्कि सामान्य बच्चों से ज्यादा स्वस्थ्य भी होता है, क्योंकि भ्रूण को हस्तांतरित करने से पहले कोई जन्मजात बीमारी तो नहीं है, इसकी भी जांच की जाती है।

अप्वाइनमेंट और जानकारी के लिए कॉल करें 7060840999, 8755170066
सवाल टेस्ट टयूब बेबी कहां कराना चाहिए
एम्ब्रोलॉजिस्ट डॉ केशव मल्होत्रा… टेस्ट टयूब बेबी एक अच्छे सेंटर में कराना चाहिए, क्योंकि इसकी सफलता तकनीकी और इलाज करने वाले डॉक्टर पर निर्भर करती है। इसके सक्सेज रेट 40 फीसद तक हैं, खर्चा भी लगभग अच्छे सेंटर का एक जैसा ही है, इसलिए ऐसा सेंटर चुनना चाहिए जहां नई तकनीकी और एक्सपर्ट उपलब्ध हों।