आगरालीक्स… आगरा में एक पार्टी से जुडी महिला को हिंदू वादी संगठन का पदाधिकारी साथ लेकर लापता हो गया है, महिला के पति ने एसएसपी की यहां शिकायत की है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा में शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे युवक ने आरोप लगाया है कि एक हिंदू वादी संगठन का पदाधिकारी उसकी पत्नी को पार्टी में पद दिलाने की बात कहकर अपने साथ 21 जनवरी को दिल्ली ले गया था। महिला ने कुछ दिन पहले सपा पार्टी छोडी थी, वह हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी के संपर्क में आ गई, उसने उसे पार्टी में पद दिलवाने की बात कही थी। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में महिला के पति ने शिकायत की है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।