आगरालीक्स… आगरा में पुलवामा आतंकी हमले और मुठभेड में शहीद हुए जवानों को श्रद्रधांजलि दी गई, कल्याणकारी महिला समिति के साथ ही शहर में जगह जगह कैंडल मार्च निकाले गए।
मंगलवार को शहीद स्मारक पर कल्याणकारी महिला समिति ने कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि दी। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर शोक सभा की। दो मिनट का मौन रखा। समिति अध्यक्ष अशु मित्तल, सचिव रीना गर्ग, कोषाध्यक्ष सविता पालीवाल, संगम सिंघल, नीना मित्तल, अनीता शर्मा, शशि अग्रवाल, दुर्गेश मित्तल, सुमन मित्तल आदि ने मानवता के दुश्मनों और आतंकवादी गतिविधियों की निंदा की।
महिला संगठन व संस्थाओं ने समवेत स्वर में आतंकियों के इस जघन्य कृत की भर्त्सना करते हुए सरकार से अनुरोध किया कि दोषियों को पूरी सजा दी जाए तथा घाटी से आतंकवाद का पूर्ण खात्मा होने तक सैनिक अपना अभियान चालू रखें । समस्त देश उनके साथ है ।
समस्त महिला संगठनों द्वारा शहीद स्मारक पर शहादत में शहीद हुए शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई व दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि कर दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें नमन किया गया ।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से नारी अस्मिता समिति, साहित्य साधिका समिति, महानगर लेखिका मंच, वनिता विकास,अखिल भारतीय महिला परिषद् नगर शाखा, आराधना कल्याणकारी महिला समिति आदि की सदस्याएं भारी संख्या में उपस्थित रही ।
गुरुद्वारा गुरु का बाग मधुनगर पर दुख पुलवामा में शहीद हुए सेना के नौजवानों पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुएवीर जवानों की आत्मा की कल्याणता विश्व शांति के लिए और जख्मी हुए नौजवानों की तंदुरुस्ती के लिए गुरद्वारा साहिब पर श्री रहिरास साहिब जी के पाठ के साथ अरदास बेनती गुरु महाराज के चरणो में साथ ही समूह संगत ने पंथ के प्रतीक श्री निशान साहिब के पास केंडिल जला शहीदो को नमन किया समूह सेवक जत्था गुरुद्वारा गुरु का बाग एवं इलाका निवासी द्वारा व समूह साथ संगत ने मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की
स नरेंद्र सिंह लालिया,स अरजिन्दर पाल सिंह, स रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा, गुरुसेवक श्यामभोजवानी,स मेजर सिंह आदि मौजूद रहे।