आगरालीक्स ..अब आगरा में वाटस एप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले की शिकायत कर सकते हैं। दूरसंचान विभाग के कंट्रोलर कम्युनिकेशन आशीष जोशी ने टवीट कर कहा है कि वाटस एप पर आने वाले अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज की शिकायत स्क्रीन शॉट और मोबाइल नंबर के साथ ईमेल आईडी पर कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित टेलीकॉम कंपनी और पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई कराई जाएगी।
स्क्रीन शॉट और मोबाइल नंबर के साथ नीचे दी गई ईमेल आईडी पर मेल कर दें
ccaddn-dot@nic.in
Ashish Joshi @acjoshiFollowFollow @acjoshiMore
If anyone is receiving abusive/offensive/death threats/ vulgar whatsapp messages ,please send screen shots of the message along with the mobile numbers at ccaddn-dot@nic.in We will take it up with the telecom operators and police heads for necessary action. cc @Secretary_DoT9:02 PM – 21 Feb 2019