आगरालीक्स.. आगरा में बारातियों को से भरी बस के पलटने से तीन की मौत हो गई, दो दर्जन लोग घायल हैं। शादी के घर में तीन मौत से कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
आगरा के कागरौल के नौरंगपुर निवासी प्रीतम सिंह की दो बेटों की शादी परखम मथुरा से हुई थी, शादी के बाद शुक्रवार रात को मथुरा से आगरा बारातियों को लेकर बस लौट रही थी। अछनेरा फरह रोड पर बरातियों को लेकर आ रही बस टर्न पर असंतुलित होकर खेत में पलट गई, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर ग्रामीण आ गए।
तीन की मौत
हादसे में नौरंगपुर निवासी हर विलास, भूरी सिंह और नेत्रपाल की मौत हो गई, इन तीनों के शव बस के नीचे से मिले हैं।
दो दर्जन घायल
हादसे में दो दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए, इन्हें एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
ये हैं घायल
आकाश
सूरज
रमेश
शोवम
नीरज
राजेन्द्र
राजेश
मेघा
रोहित
सूरज
सुरेश
श्याम सिंह
मान सिंह
सोनू
सलीम
सिट्टी
नरेश
हरविलास
रिंकू
रमेश