आगरालीक्स …आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि ने बडा निर्णय लिया है, नकल करते पकडे जाने पर एक लाख रुपये जुर्माना लगेगा, इसके साथ ही छात्र की परीक्षा निरस्त की जाएगी और कॉलेज को एक साल के लिए डिबार किया जाएगा।
आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षाएं मार्च के प्रथम सप्ताह से शुरू हो रही हैं, इसे लेकर विवि के खंदारी परिसर में परीक्षा समिति की बैठक हुई। कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित ने परीक्षा समिति के सदस्यों के साथ नकल विहीन परीक्षा पर चर्चा की। इसमें निर्णय लिया गया है कि नकल कराने वाले कॉलेज संचालकों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। एक साल के लिए कॉलेज डिबार किए जाएंगे और छात्रों की परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी। जिन कॉलेजों में अनुमोदित प्रचार्य नहीं होंगे उन पर 50 हजार रुपय जुर्माना लगाया जाएगा।
40 कॉलेज नहीं बनेंगे केंद्र, 45 नोडल सेंटर
विवि की परीक्षा के लिए 45 नोडल सेंटर बनाए गए हैं, वहीं पिछले साल नकल करते हुए पकडे गए 40 कॉलेजों को केंद्र नहीं बनाया गया है।