आगरालीक्स.. आगरा में बोर्ड एग्जाम के लिए स्कूल में छात्रों ने हवन किया, प्रभु से प्रार्थना की, वे 12 वीं और 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक से पास हो सकें।
मंगलवार को प्रिल्युड पब्लिक स्कूल में हवन किया गया, इसमें 12 वीं और 10 वीं के छात्रों ने हवन किया जिससे बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। स्कूल के निदेशक सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, राजरानी, श्याम बंसल, प्रिंसिपल चायना चावला आदि मौजूद रहे।