आगरालीक्स …आगरा के कान्वेंट स्कूलों में एडमिशन पफीस 25 से 30 हजार के बाद फीस 9 फीसद बढाई जा रही है, बैग और कॉपी किताब के रेट 10 से 15 फीसद तक बढ रहे हैं।
आगरा के कान्वेंट और मिशनरी स्कूलों में एलकेजी में प्रवेश लिए जा रहे हैं, एडमिशन फीस 25 से 30 हजार रुपये है। मार्च में परीक्षाएं खत्म होने के बाद एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होना है। नए सत्र में कान्वेंट स्कूलों की फीस में नौ फीसद तक की व्रदिृध की जा रही है, आगरा के कान्वेंट स्कूल की एसोसिएशन द्वारा फीस बढाए जाने का निर्णय ले चुकी है। इससे तीन महीने की पफीस में एक से दो हजार रुपये बढ जाएंगे। इसके साथ ही स्कूल बस और वैन का किराया भी बढ सकता है।
स्टेशनरी और किताब कॉपी पर भी महंगाई
छात्रों को स्कूल से बैग और किताब कॉपी ना खरीदने के लिए सख्ती की गई है अब किताब कॉपी बुक स्टॉल से खरीदनी है, हर स्कूल का अलग अलग बुक स्टॉल से करार है, वहीं कॉपी किताब और बैग मिलते हैं। इसमें स्कूल को मोटा कमीशन मिलता है। इस बार कागज सहित स्टेशनरी के रेट भी बढ गए हैं, इसका असर बैग और कॉपी किताब पर पडेगा, इसमें में भी एक से दो हजार रुपये बढ सकते हैं।