आगरालीक्स… आगरा में गर्मी, टाइट जींस, स्मोकिंग और तनाव से पुरुष बांझपन बढ रहा है, मेल इनफर्लिटी का इलाज और होने वाली समस्याओं से जुडे सवालों के जवाब रेनबो आईवीएफ सेंटर, सिकंदरा के एम्ब्रोलॉजिस्ट डॉ केशव मल्होत्रा ने दिए।
रेनबो आईवीएफ सेंटर, सिकंदरा के एम्ब्रोलॉजिस्ट डॉ केशव मल्होत्रा ने बताया कि स्पर्म काउंट और मोटेलिटी दोनों की प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी हैं। युवाओं में स्पर्म काउंट कम होने के साथ मोटेलिटी भी कम हो रही है। स्पर्म काउंट 15 मिलियन से लेकर 200 मिलियन स्पर्म प्रति मिलिलीटर सेमेन होना चाहिए। मगर, यह युवाओं में 15 मिलियन से नीचे मिल रहा है।
तनाव से लेकर स्मोकिंग से स्पर्म काउंट हो रहे कम

अप्वाइनमेंट और जानकारी के लिए कॉल करें 7060840999, 8755170066
स्पर्म काउंट कम होने के पीछे तमाम कारण हैं, यह जेनेटिक हो सकता है, कोई कमी हो सकती है। इस सबके साथ भागमभाग की जिंदगी और बदली जीवनशैली से यह समस्या बढ रही है। कई स्टडी में यह देखा गया है कि तनाव, टाइट कपडे पहनना, एल्कोहल और स्मोकिंग करने वाले युवाओं में स्पर्म काउंट कम होने की आशंका बढ जाती है, एक दिन में 10 से ज्यादा सिगरेट पीने वाले युवाओं में स्पर्म काउंट 15 मिलियन प्रति मिलिलीटर से कम होता है, स्पर्म की मोटेलिटी भी कम होती है। जंक फूड का सेवन भी स्पर्म काउंट कम कर रहा है।
पता कर सकते हैं स्पर्म काउंट, जीवनशैली में करें बदलाव
कुछ जांच से स्पर्म काउंट और मोटेलिटी का पता चल जाता है, यह कम हैं तो दवाओं के साथ जीवनशैली में बदलाव करना होता है। नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार लेने से तनाव कम होता है, स्मोकिंग और एल्कोहक का सेवन ना करें, इससे भी स्पर्म काउंट बढ सकते हैं, वजन अधिक है तो उसे कम करें