आगरालीक्स …आगरा में स्कूल खुलने के पहले दिन हादसा, स्कूल बस में गाडी ने मारी टक्कर, हादसे में आठ बच्चे घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
आगरा में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो गया है, सोमवार सुबह शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, पिनाहट की स्कूल बस बच्चों को लेकर आ रही थी। रास्ते में स्कूल बस में सामने से आ रही मैक्स गाडी ने टक्कर मार दी। तेज आवाज के साथ ही चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए और बस में फंसे घायल बच्चों को बाहर निकाला।
सिर और मुंह में आई चोट
हादसे में आठ बच्चे घायल हुए हैं, स्कूल बस में बच्चे अपनी सीट पर बैठे हुए थे। मैक्स के टक्कर मारने पर स्कूल बस में बैठे बच्चों को तेज झटका लगा, उनका सिर और मुंह सीट में जाकर लगा, इससे उनके सिर और मुंह में चोट आई है। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है।