आगरालीक्स. आगरा में सात दिन तक चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी, फॉल्ट के कारण 132 केवी दयालबाग से पोषित 33 केवी फीडर की आपूर्ति ठप रहेगी। इससे सात दिन तक तीन पफीडर से पोषित क्षेत्रों में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
आगरा में 132 केवी दयालबाग में 63. एमवीए टीएफ में डैमेज के चलते तीन 33 केवी फीडर की सप्लाई बाधित रहेगी। डीवीवीएनएल के एमडी एसके वर्मा के अनुसार 33 केवी उजरई, 33 केवी मुडी चौराहा, 33 केवी खांडा से पोषित क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, इन क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली सप्लाई होगी।