Thursday , 3 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Ashok Cosmoss Mall GM says legal action taken against fake news circulated on social media in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Ashok Cosmoss Mall GM says legal action taken against fake news circulated on social media in Agra

117

आगरालीक्स …आगरा के कॉसमॉस मॉल को लेकर साजिश के तहत सोशल मीडिया पर फायर की एनओसी को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, इस प्रकरण में बडा एक्शन होने जा रहा है। कॉसमॉस मॉल के मैनेजमेंट द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आगरा के संजय प्लेस में बने अशोक कॉसमॉस मॉल की अनिग्शमन विभाग की एनओसी निरस्त किए जाने और मॉल को सील करने की सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं। agraleaks.com से बातचीत में मैनेजमेंट ने बताया कि 2017 में अग्निशमन विभाग की एनओसी ली गई थी, इसका हर साल नवीनीकरण होता है। मगर, 2018 में नियम में बदलाव करते हुए तीन साल के अंतराल पर नवीनीकरण का आदेश जारी किया गया। इस नए आदेश के तहत कॉसमॉस मॉल की अग्निशमन विभाग की एनओसी 2020 तक मान्य होनी चाहिए। वहीं, एक साल के लिए एनओसी मान्य है तो नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चूंकि मानक पूरे करने के बाद ही एनओसी दी जाती है, यह एनओसी 2017 में मिल चुकी है, इसलिए एनओसी को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है।
लोकप्रियता से परेशान होकर फैला रहे भ्रम
विक्रम जैन जीएम, कॉसमॉस मॉल, एएसबी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कॉसमॉस मॉल खुलने के बाद से शहरवासियों को अपने परिवार के साथ एक ही जगह पर शॉपिंग से लेकर इंटरटेनमेंट का लुत्फ उठाने का मौका मिला है, कुछ लोग मॉल की लोकप्रियता से सदमे में हैं, इसलिए वे पिछले तीन महीने से सोशल मीडिया पर तथ्यों को तोड मडोरकर कॉसमॉस मॉल के लिए अफवाह फैला रहे हैं। सभी नियम और मानक पूरे करने के बाद यह मॉल शुरू किया गया है, अग्निशमन विभाग की एनओसी को लेकर भी भ्रम फैलाया जा रहा है, मानक पूरे होने पर एनओसी मिली थी, हर साल नवीनीकरण होता है, यह प्रक्रिया चल रही है। सोशल मीडिया पर मॉल की छवि को धूमिल करने के उदृदेश्य से जो लोग पोस्ट डाल रहे हैं और शेयर कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

बिगलीक्स

Greater Agra News: 386 Plots of Narmadapuram allot by Lottery, ADA Expect Rs 229 Crore Income

आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन से...

बिगलीक्स

Agra News Live: Janmashtami Special by Ajanta Sweets, Agra

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

error: Content is protected !!