आगरालीक्स ..आगरा में आज सियासी गर्मी रहेगी, सीएम योगी आदित्यनाथ की आज आगरा में दो जनसभा हैं। वे फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए बाह के जरार में जनसभा करेंगे और आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के लिए जलेसर में जनसभा करेंगे।