आगरालीक्स… आगरा आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की पहली पसंद पीएम नरेंद्र मोदी हैं। वे आगरा की पफतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी राज कुमार चाहर के समर्थन में रैली करने बाह के जरार पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की सीमा सुरक्षित की हैं, चीन को डोकलाम में घुसने से रोका है और पाकिस्तान में अंदर घुसकर सबक सिखाया है।
जरार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा पूरे देश में पीएम मोदी इकलौती पसंद। इस स्थान पर कोई भी परिश्रम और पुरुषार्थ से पहुँचता है। कांग्रेस पूरे देश में झूठ और भ्रम फ़ैलाने का काम काम कर रही है, यह उसके डी एन ए में है। कांग्रेस से अच्छी बात की उम्मीद करना बेमानी है।
भाजपा का संकल्प है देश का विकास
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा और पीएम मोदी का संकल्प देश का विकास है तुस्टीकरण नहीं। तुस्टीकरण की नीतियों से आतंकवाद और नक्सलवाद पनपा। पीएम ने पांच वर्ष में 270 जिलो से आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म किया अब पांच जिलों में ही आतंकवाद और नक्सलवाद है।