आगरालीक्स …आगरा के बडे बिल्डर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, एसएसपी के आदेश पर कराई गई जांच के बाद बुकिंग के बाद फ्लैट न देने पर बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के माईथान निवासी अमित कुमार गुप्ता का आरोप हे कि उन्होंने शास्त्रीपुरम स्थित नालंदा क्राउन योजना में एक फ्लैट बुक कराया था, बुकिंग के समय बताया गया कि सभी विभागों से एनओसी मिल गई है, कोई विवाद नहीं है। जून 2011 में बुकिंग करा दी और 5 लाख रुपये एडवांस दे दिया। योजना अभी तक अधूरी पडी है, आरोप है कि किसी भी विभाग से एनओसी नहीं ली गई है। बिल्डर ने चर्च रोड स्थित कार्यालय भी बेच दिया है, निदेशक भी बदल दिए हैं।
मुकदमे में छह नामजद
अधिवक्ता रवि गुप्ता ने मीडिया को बताया कि एसएसपी के आदेश पर कराई गई प्रारंभिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में राधेश्याम शर्मा, संजू शर्मा, संतोष कटारा, सरोज कटारा, शरद भदौरिया, संध्या भदौरिया को नामजद किया गया है।