आगरालीक्स… आगरा में नमी कम होने से धूप शूल की तरह से चुभ रही है, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 मई तक हलक सुखा देने वाली धूप पडेगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ जाएगा, गर्मी से लोगों का बुरा हाल होगा।
आगरा में कई बार मौसम का मिजाज बदल चुका है, फानी से दो दिन लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन शनिवार से दोबारा मौसम बदलने लगा है। तापमान बढने के साथ गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। तापमान लगातार बढ रहा है। न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक पहुंच चुका था, यह अब 25 डिग्री को पार कर चुका है। इसी तरह से अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया था, यह 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
04-May 26.0 40.0 Clear sky
05-May 27.0 41.0 Clear sky
06-May 28.0 43.0 Clear sky
07-May 28.0 43.0 Clear sky
08-May 28.0 44.0 Clear sky
09-May 27.0 43.0 Sunny Day
10-May 27.0 42.0 Sunny Day