आगरालीक्स… आगरा में नीट 16 केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए आयोजित नीट में अभ्यर्थियों को 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। आगरा में 11 हजार अभ्यर्थी नीट देंगे।
परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। लेकिन, परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर दोपहर डेढ़ बजे से पहले रिपोर्टिंग करनी होगी। इसके बाद उन्हें सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा। पेन परीक्षा केंद्र पर मिलेगा। परीक्षार्थी अपने साथ परीक्षा केंद्र में एक पासपोर्ट साइज फोटो, फोटोयुक्त एडमिट कार्ड ले जाएं। दिव्यांग अभ्यर्थियों को सक्षम अधिकारी से जारी प्रमाणपत्र ले जाना होगा।
निगेटिव मार्केटिंग
परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किग भी होगी। एक प्रश्न सही करने पर चार अंक मिलेंगे, जबकि गलत पर हर प्रश्न पर एक अंक कटेगा। 180 प्रश्न पूछे जाएंगे, कुल 720 अंक होंगे। रसायन और भौतिक विज्ञान से 45-45 और जीव विज्ञान से 90 सवाल आएंगे। सभी प्रश्न बहुवैकल्पिक होंगे, जवाब ओएमआर पर देना होगा।
ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
’>>आगरा वनस्थली स्कूल।
’>>मदर आरडी पब्लिक स्कूल।
’>>केवी वन, टू और थ्री।
’>>जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल।
’>>ऑल सेंट पब्लिक स्कूल।
’>>डॉ. मारिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
’>>जिम कार्बेट स्कूल।
’>>होली पब्लिक स्कूल।
’>>एसएस कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल।
’>>सिंपकिंस स्कूल।
’>>रमेश चंद्र मेमोरियल महाविद्यालय सहारा।