आगरालीक्स ..आगरा में शॉपिंग मॉल के सामने से युवती को स्कॉर्पियों में जबरन डालकर युवक ले गए, राहगीर और स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो सवार युवकों को पकडा लिया, युवक स्पा सेंटर चलाते हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।
आगरा में पफतेहाबाद रोड पर शॉपिंग मॉल में युवती काम करती है, वह बुधवार रात साढ़े आठ बजे शॉपिंग मॉल से घर के लिए निकली थी। मॉल के बाहर सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में तीन युवक थे। युवती के मॉल के बाहर खडी थी, दो युवकों ने युवती को उठाकर जबरन गाड़ी में डाल लिया। इससे पहले आसपास के लोग उन्हें रोक पाते, गाड़ी तेज रफ्तार में तोरा गांव की ओर फर्राटा भरने लगी। युवती की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने स्कॉर्पियो का पीछा शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस को भी सूचना हो गई। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तोरा गांव में आरोपितों की स्कॉर्पियो फंस गई। स्थानीय लोगों और पीछा कर रहे राहगीरों ने आरोपितों को घेर लिया। तब तक पुलिस भी पहुंच गई। स्कॉर्पियो सवार दो युवकों को पुलिस ने मौके से दबोचकर युवती को भी मुक्त करा लिया। तीसरा युवक भाग गया।
स्पा सेंटर चलाते हैं युवक

पुलिस गिरफ्त में आए युवकों ने अपने नाम शैलेंद्र पुत्र देवेंद्र चौधरी निवासी धांधूपुरा, मनीष चौहान पुत्र अशोक निवासी ताजनगरी बताए। उन्होंने फरार साथी का नाम अशोक निवासी शहीद नगर बताया। आरोपित शैलेंद्र और उसके साथी ताजगंज क्षेत्र में ही स्पा सेंटर चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पूर्व में वे युवती से बात करने की कोशिश कर रहे थे। मगर, वह उनसे बात नहीं कर रही थी। इसीलिए उसे सबक सिखाने के लिए अगवा कर ले जा रहे थे।सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
फाइल फोटो