आगरालीक्स… आगरा की उत्तर विधानसभा के लिए रविवार सुबह सात बजे से मतदान होगा, मतदान के लिए निजी और सार्वजनिक उपक्रमों में छुटटी घोषित की गई है। वहीं, शराब के ठेके 19 मई शाम छह बजे तक बंद रहेंगे।
आगरा उत्तर विस क्षेत्र के चुनाव के लिए शनिवार को मई को मंडी समिति, फीरोजाबाद रोड से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 19 मई को आगरा उत्तर विस क्षेत्र में 438 बूथ पर मतदान होगा, यहां करीब चार लाख मतदाता हैं। वहीं 25 माइक्रोआब्जर्वर लगाए जाएंगे। उपचुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव का मीडिया से कहना है कि चार जोन और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। ईवीएम और वीवीपैट मंडी समिति में जमा होंगी।

ये हैं प्रत्याशी
पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा
रणवीर शर्मा, कांग्रेस
सूरज शर्मा, सपा (गठबंधन)
दिलीप कुमार बघेल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
राशिद अली, वंचित समाज इंसाफ पार्टी
रोहित, आदर्श समाज पार्टी
लक्ष्मी मित्तल, समान अधिकार पार्टी
मंजू शर्मा, निर्दलीय
राम ब्रज यादव, निर्दलीय
इदरीश, निर्दलीय
धर्मेद्र कुमार शर्मा, निर्दलीय
अनिल कुमार कुशवाह, निर्दलीय