आगरालीक्स.. आगरा में भाजपा की साख और गठबंधन व कांग्रेस के लिए एक सीट पर कब्जा करने के लिए मतदान हो चल रहा है। पहले दो घंटे में बहुत कम मतदान हुआ है। सुबह नौ बजे तक 9. 2 फीसद मतदान हुआ है। शाम छह बजे तक मतदान होना है।
आगरा की उत्तर विधानसभा के उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। उत्तर विधानसभा में बल्केश्वर, कमला नगर, दयालबाग, सिकंदरा, आवास विकास, जगदीशपुरा, जीवनी मंडी, विजय नगर कॉलोनी, बेलनगंज क्षेत्र के चार लाख मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।
पहले दो घंटे में धीमी शुरूआत
पहले दो घंटे में आगरा उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में 9 .2 फीसद मतदान हुआ है। मतदान फीसद पर भी चुनावी रुझान निर्भर करेगा।
कंट्रोल रूम नंबर, 0562-2260132
टोल फ्री नंबर: 1950
ये हैं प्रत्याशी
पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा
रणवीर शर्मा, कांग्रेस
सूरज शर्मा, सपा (गठबंधन)
दिलीप कुमार बघेल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
राशिद अली, वंचित समाज इंसाफ पार्टी
रोहित, आदर्श समाज पार्टी
लक्ष्मी मित्तल, समान अधिकार पार्टी
मंजू शर्मा, निर्दलीय
राम ब्रज यादव, निर्दलीय
इदरीश, निर्दलीय
धर्मेद्र कुमार शर्मा, निर्दलीय
अनिल कुमार कुशवाह, निर्दली