आगरालीक्स …आगरा में पीएनबी बैंक में लगी आग, आग की लपटें बेकाबू होने पर ग्राहक और बैंक कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर भागे, कुछ ही देर में बैंक खाली हो गई। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में ग्वालियर रोड पर पीएनबी बैंक है। बुधवार सुबह बैंक में ग्राहकों की भीड लगी हुई थी, इसी दौरान बैंक के गेट के पास लगे बिजली के मीटर से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई और बैंक परिसर में आग लग गई, आग की लपटें तेज होने पर चीख पुकार मचने लगी।
बैंक से बाहर भागे ग्राहक और कर्मचारी

बैंक से आग की लपटें उठने पर ग्राहक और कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर की तरपफ भागे, कुछ ही देर में बैंक परिसर खाली हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बैंक में कामकाज ठप हो गया है। आग के कारणों की जांच की जा रही है।