आगरालीक्स ..आगरा का लाल अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों को मौत के घाट उतारने के बाद शहीद हो गया। 25 वर्षीय सेना के जवान शहीद अमित का पार्थिव शरीर सोमवार को आगरा आएगा।
आगरा के बीसलपुर, कागरौल निवासी अमित चतुर्वेदी (25) 17 पैरा फील्ड रेजीमेंट में थे, उनकी पॉस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में थी। उनके पिता रिटायर सूबेदार रामवीर चतुर्वेदी ने बताया कि एक जून को सेना मुख्यालय, आगरा से उनके मोबाइल पर फोन आया, उन्होंने बताया कि अमित चतुर्वेदी अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों को मौत के घाट उतारने के बाद शहीद हो गए हैं। परिवार में कोहराम मच गया, शहीद के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।
तीन जून को आने वाले थे अमित, आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर
शहीद अमित के पिता रिटायर सूबेदार रामवीर चतुर्वेदी ने बताया कि 31 मई की रात को अमित से फोन पर बात हुई थी, उसने तीन जून को गांव आने के लिए रिजर्वेशन कराने की बात कही थी। वहीं, परिजनों ने बताया कि शहीद अमित का पार्थिव शरीर सोमवार को गांव आएगा।
पूरा परिवार सेना में
रिटायर सूबेदार रामवीर चतुर्वेदी के तीनों बेटे सुमित, अमित और अरुण सेना में हैं। इसमें से अमित चतुर्वेदी दूसरे नंबर के थे और एक अप्रैल 2014 में सेना में भर्ती हुए थे।
पुलवामा अटैक में शहीद हुए थे आगरा के किशोर रावत
4 फरवरी 2019 को पुलवामा, जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले में 45 जवान शहीद हो गए हैं, 20 जवान घायल हैं। शहीद जवानों में कौशल किशोर रावत आगरा के हैं, वे कहरई थाना ताजगंज के रहने वाले हैं। आगरा के कहरई गांव के कौशल किशोर रावत (48) सीआरपीएफ में नायक (एएसआई) के पद पर तैनात थे। वह 115 बटालियन में सिलिगुड़ी में नियुक्त थे। कुछ दिन पहले ही कश्मीर में 76 बटालियन में तैनाती हुई थी। इसमें ज्वाइन करने के लिए ही पहुंचे थे कि आतंकी हमला हो गया।