आगरालीक्स …आगरा में एक्सप्रेस वे पर आधी रात को बस खडी कर ड्राइवर और कंडेक्टर चले गए, गर्मी से यात्रियों का बुरा हाल है, सुबह तक ड्राइवर और कंडेक्टर नहीं आए हैं।
दिल्ली के आनंद विहार से आजमगढ के लिए रविवार रात को बस रवाना हुई, आगरा में एक्सप्रेस वे पर आधी रात को ड्राइवर ने बस खडी कर दी, इसके बाद वे चले गए। ड्राइवर और कंडेक्टर का रात भर यात्री इंतजार करते रहे लेकिन वे नहीं आए।
गर्मी से बेहाल यात्री
बस में करीब 50 यात्री हैं, कई घंटे से एक्सप्रेस वे पर बस के खडे रहने से यात्रियों का बुरा हाल है। इसमें बच्चे भी नहीं, उन्हें पानी तक नहीं मिल रहा है। इससे वे परेशान हैं।