आगरालीक्स… आगरा के बिल्डरों की संस्था क्रेडई में गुटबाजी के बाद अध्यक्ष सहित तीन ने इस्तीफा दे दिया है। उपाध्यक्ष उमेश शर्मा को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है,
क्रेडई के अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी का कार्यकाल दो साल के लिए है। वर्ष 2018 में सुमित विभव अध्यक्ष बने, गौतम रावत को सचिव और नितेश गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया था। पिछले दिनों संगठन के कामकाज को लेकर कई सदस्यों ने एतराज जताया। बैठकें न होने और बिल्डरों की मांगों को सही मंच पर न रखने पर खींचतान शुरू हो गई। गुटबाजी के बाद कई बिल्डर ने बैठकों में आना बंद कर दिया। अध्यक्ष अध्यक्ष सुमित विभव, सचिव गौतम रावत, कोषाध्यक्ष नितेश गर्ग ने इस्तीफा दे दिया है। इस मामले में मीडिया से अध्यक्ष सुमित विभव का कहना है कि व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है।