Friday , 11 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Advocate Open fire on Bar Council Of UP President Darvesh Singh in Agra, died
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Advocate Open fire on Bar Council Of UP President Darvesh Singh in Agra, died

248

आगरालीक्स .. आगरा में बडी घटना, यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह की गोली मारकर हत्या, एक के बाद एक तीन गोली मारी।

आगरा की एडवोकेट दरवेश सिंह यूपी बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई हैं, वे बुधवार को आगरा पहुंची। दीवानी में उनका स्वागत हुआ। वे वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा के चैंबर में बैठी हुई थीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एडवोकेट मनीष शर्मा यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने एक के बाद एक राउंड फायरिंग की, दरवेश वहीं गिर गईं। इसके बाद एडवोकेट मनीष शर्मा ने खुद को भी गोली मार ली।
पुष्पांजलि हॉस्पिटल में कराया भर्ती
दरवेश सिंह को गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एडवोकेट मनीष शर्मा भी अस्पताल में भर्ती हैं। दरवेश सिंह को डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया है।
तीन गोली लगी


यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह के तीन गोली लगी थीं, इसमें से एक गोली सिर में और एक गोली सीने में लगी थी, खून से लथपथ दरवेश सिंह को एडवोकेट पुष्पांजलि हॉस्पिटल में ले गए, यहां डॉक्टरो ने उन्हें म्रत घोषित कर दिया।

नौ जून को चुनी गई यूपी बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष
प्रयागराज में 9 जून 2019 को बार कौंसिल भवन में चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर आगरा की एडवोकेट दरवेश और हरिशंकर सिंह को 12-12 बराबर वोट मिले। बराबर मत के आधार पर दोनों को छह-छह माह के लिए चयनित किया गया। परंपरा व सहमति के आधार पर दरवेश सिंह पहले छह माह और हरिशंकर सिंह शेष छह माह अध्यक्ष रहेंगे।
2017 में रह चुकी हैं कार्यकारी अध्यक्ष


मूल रूप से एटा निवासी दरवेश सिंह ने आगरा कॉलेज से एलएलबी एलएलएम किया। वर्ष 2004 से दीवानी में प्रैक्टिस कर रही हैं। दरवेश सिंह 2017 में बार काउंसिल ऑफ यूपी की कार्यकारी अध्यक्ष रह चुकी है। इसके बाद साल 2018 में बार काउंसिल के चुनाव में दरवेश सिंह दूसरी बार सदस्य चुनी गईं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

बिगलीक्स

Agra News Live: PNG Pipe line Damage, Supply stop

आगरालीक्स आगरा में पीएनजी की लाइन मेट्रो क्षतिग्रस्त, पूरे शहर की पीएनजी...

error: Content is protected !!