आगरालीक्स.. आगरा में सेंट जॉर्जेज के 9 वीं कक्षा के छात्र को किडनैप करने के बाद बदमाश दो करोड की फिरौती वसूलते, सीसीटीवी में बदमाश कैद हो गए हैं। एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस बदमाशों को पकडने के प्रयास में जुटी है।
आगरा के सदर क्षेत्र स्थित नेहरू एनक्लेव निवासी एलआईसी अधिकारी धर्मेंद्र उपाध्याय के छोटे बेटे 14 वर्षीय सेंट जॉर्जेज स्कूल के नौंवी के छात्र अर्पित को गाडी सहित बदमाश प्रतापपुरा चौराहे से किडनैप कर ले गए थे। चार घंटे बाद अर्पित मुडी का चौराहा, खंदौली में से किडनैपर्स के चंगुल से छूटकर हास्टल में भाग गया था। किडनैपर्स दो करोड की फिरौती वसूलने की बात कह रहे थे।
शहर से बाहर निकलने के लिए घूमते रहे किडनैपर्स

बदमाश गाडी सहित अर्पित को किडनैप करने के बाद पहले पृथ्वीनाथ फाटक पहुंचे। इसके बाद बिचपुरी। यहां पुलिस की चेकिंग चल रही थी, इसके बाद वे सिकंदरा आ गए, यहां भी चेकिंग चल रही थी। यहां से रामबाग की ओर गए और खंदौली के मुड़ी चौराहा पहुंचे।
मुडी चौराहे पर गडढे में पफंसी गाडी सीसीटीवी में कैद
मुडी का चौराहा, खंदौली पर आरबी डिग्री कॉलेज और हॉस्टल है। पीछे से पुलिस की गाडी आते देख किडनैपर्स ने अपनी गाडी खेत में कुंदा दी, इससे गाडी गाडी गड्ढे में फंस गई। किडनैपर्स ने अर्पित के हाथ-पांव बांध दिए थे। खेत में डाल दिया था। एक घंटे तक दस दस मिनट के बीच आकर देखते रहे लेकिन पुलिस की गाडी घूमती रहीं,अर्पित ने हाथ पांव खोल लिए और हॉस्टल में पहुंच गया। बदमाश साढ़े आठ बजे हाथरस रोड पर थे। यहां भाटिया पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाया। इस दौरान एक बदमाश गाड़ी से उतरा था। वो पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस को फुटेज मिल गया है।