
आगरा के शमसाबाद में पांच लोगों की मौत के बाद अब जहरीली शराब से खंदौली में चार लोगों की हालत बिगड गई। एक की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, खंदौली क्षेत्र स्थित प्रभात कोल्ड स्टोरेज में शनिवार रात को उत्तराखंड निवासी दो पल्लेदारों की मौत हो गई। वहीं, एक ही हालत गंभीर है, उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। पल्लेदारों ने पास ही के ढावा से देसी शराब खरीद की पी थी। इसकी भनक न लग सके, कोल्ड स्टोरेज मालिक ने पल्लेदारों के शव एंबुलेंस में रखकर उत्तराखंड भिजवा दिए, वहां परिजनों ने एंबुलेंस चालक को बंधक बना लिया है। इसकी सूचना आगरा पुलिस को दी गई तो रविवार रात को पुलिस कोल्ड स्टोरेज पहुंच गई।
खंदौली के गांव लाल गढी निवासी शंकरपाल सिंह पुत्र नरायन सिंह, कन्हैया लाल पुत्र लखमी सिंह, सहदेव पुत्र रतन सिंह और भूरी सिंह पुत्र कंचन सिंह ने कल दोपहर 12 बजे गांव में राजू की परचून की दुकान से ही शराब लेकर पी ली थी। शराब पीने के बाद ही चारों को उल्टियां होने लगीं और आंखों के आगे अंधेरा छाने लगा।
इसके बाद इनके घर के लोगों ने गांव के बाहर के ही एक अस्पताल का रुख किया। जहां पर इलाज के दौरान दो लोगों की हालत गंभीर होने पर इनको जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां भी इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Leave a comment