
पीलीभीत के एक नामी स्कूल के प्रधानाचार्य और कई शिक्षकों को एक शिक्षक ने स्कूल के कंप्यूटर में अश्लील फिल्म देखते पकड़ा और इसकी शिकायत प्रबंधन से कर दी। प्रबंधन ने प्राथमिक जांच में आरोप सही पाया और प्रधानाचार्य व दो शिक्षकों की तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त कर दीं। तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं प्रधानाचार्य का कहना है कि आरोप लगाने वाला शिक्षक अंशकालिक है। वह चाहता था कि उसे पूर्णकालिक कर दिया जाए। न करने पर षडयंत्र के तहत आरोप लगाया है। विद्यालय प्रबंध समिति का कहना है कि जांच की जा रही है।
Leave a comment