आगरालीक्स.. आगरा में अस्थि रोग विशेषज्ञों ने लोगों को यातयात के नियमों और सुरक्षित सफर के लिए जागरूक किया। हड्डी एवं जोड़ दिवस के उपलक्ष्य रविवार सुबह एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम से एसएसपी बबलू कुमार ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली एमजी रोड हाते हुए स्पीड कलर लैब पर समाप्त हुई। यहां जहां स्वास्थ्य जागरूकता प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। समन्वयक आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य डॉ अरुण कपूर एवं डॉ संजय धवन की देखरेख में रैली का आयोजन हुआ। संरक्षक डॉ डी वी शर्मा, डॉ अशोक विज, अध्यक्ष डॉ अनुज कुमार, सचिव डॉ मनोज शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ अतुल श्रीवास्तव, डॉ संजय चतुर्वेदी, डॉ अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ दीपा धवन, डॉ सारिका श्रीवास्तव, डॉ सी पी पाल, डॉ दिनकर, डॉ योगेश बिंदल, डॉ रजत कपूर एवं राउंड टेबल इंडिया की पूरी टीम मौजूद रही।
सर्किट हाउस में आयोजित किया गया कार्यक्रम
हड्डी एवं जोड़ दिवस के उपलक्ष्य में एक अन्य कार्यक्रम सर्किट हाउस में हुआ। हड्डियों में कैल्शियम व हड्डी के घनत्व की डेक्सा स्कैन से इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सचिव हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अतुल श्रीवास्तव के नर्सिंग होम पर की गई। डॉ सारिका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।