आगरालीक्स… आगरा में सांड ने बुजुर्ग को सींग पर उठाकर पटक दिया, इससे उनकी मौत हो गई, नगर निगम की टीम ने सांड को पकड लिया, शाम को साड की भी मौत हो गई।
आगरा में रविवार को रकाबगंज थाना क्षेत्र के 70 वर्षीय वहाब खान सुबह 5 बजे शौच करने गए थे, वे तीन घंटे बाद भी घर वापस नहीं आए तो परिजन परेशान हो गए। स्थानीय लोग पुलिस के साथ पहुंचे, झांडी के पास वहाब सिंह का खून से लथपथ शव पडा हुआ था और पास में सांड खडा था। लोगों को देख साड पीछे दौडने लगा, पुलिस कर्मियों ने वहां से भागकर जान बचाई। साड को खदेडने के बाद शव को हटाया गया।
सांड को हो गया था रैबीज, मौत
इसके बाद नगर निगम की टीम को बुलाया गया, नगर निगम की टीम ने बमुश्किल साड को पकडा, उसे पीएफए को सौंप दिया, साड में रैबीज के लक्षण दिखाई दे रहे थे, शाम को साड की भी मौत हो गई।