Friday , 5 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Businesswoman Fake FB Case: Ex Manager wife pay Rs 15000 for Fake FB
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Businesswoman Fake FB Case: Ex Manager wife pay Rs 15000 for Fake FB

145

आगरालीक्स.. आगरा में महिला कारोबारी की फेक फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो शेयर किए गए। यह फेसबुक आईडी महिला कारोबारी की कंपनी से निकाले गए अधिकारी की पत्नी ने अपनी नौकरानी के पति से बनवाई थी। पुलिस ने फेक फेसबुक आईडी बनाने वाले अयृयूब को अरेस्ट कर लिया है। यह आईडी क्यों बनाई गई, इसकी जांच कराई जा रही है, कई और लोगों के खिलाफ भी मुकदमा हो सकता है।

आगरा के लोहामंडी थाने में एक सोशल वर्कर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें लिखा है कि उनकी फेसबुक आईडी पर उनकी रिश्तेदार कारोबारी की बेटी के नाम की फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, उन्होंने प्रोफाइल चेक किया तो तमाम अश्लील फोटो अपलोड कर रखे थे, उनके रिश्तेदार के नाम से बनाई गई फेसबुक आईडी में उसे पोर्न आर्टिस्ट लिख दिया था। उन्होंने अपनी रिश्तेदार को सूचना देने के साथ ही थना लोहामंडी में तहरीर दी।
कारोबारी की बेटी को बदनाम करने के लिए बनाई फेक आईडी अरेस्ट
कारोबारी की बेटी भी बिजनेस वूमेन है, उनके नाम से फेक आईडी बनाने के बाद बदनाम करने के लिए अश्लील फोटो अपलोड किए गए, उन्हें पोर्न आर्टिस्ट लिखकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई, तमाम लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट मिलने पर खलबली मच गई। पुलिस ने जांच के बाद फेसबुक आईडी बनाने वाले लोहामंडी निवासी अययूब को पकड लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
नौकरानी के पति ने बनाई आईडी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला कारोबारी की कंपनी में एक अधिकारी को पिछले दिनों निकाल दिया था, अधिकारी की पत्नी ने घर पर काम करने वाली नौकरानी के पति अययूब से संपर्क किया। महिला कारोबारी की फेक फेसबुक आईडी बनाकर उस पर महिला कारोबारी के अश्लील फोटो डालने के लिए 15 हजार रुपये दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावडा का मीडिया से कहना है कि जांच चल रही है कई और लोग भी शामिल हैं, उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!