आगरालीक्स ..आगरा में आज गणपति बप्पा के विसर्जन के लिए श्रदृधालुओं की भीड उमडेगी, रूट डायवर्ट रहेगा, खबर पढकर निकलें। एसएसपी बबलू कुमार का मीडिया से कहना है कि गुरुवार सुबह 6 बजे से शाम को विसर्जन जारी रहने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
ये किया गया रूट डायवर्ट
वाटर वर्क्स चौराहे से यमुना किनारे होते हुए श्मशान घाट चौराहे तक किसी भी प्रकार के भारी और हल्के वाहन नहीं जाएंगे।
‘ यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहन जिनको फतेहाबाद रोड, ताजमहल और ग्वालियर जाना है उन्हें रिंग रोड होते हुए गुजारा जाएगा।
‘ नया पुल अंबेडकर से एत्मादुद्दौला की तरफ से कोई भी व्यावसायिक वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं आएगा।
‘ बेलनगंज और सीओ छत्ता ऑफिस से यमुना किनारे मार्ग पर कोई भी व्यावसायिक छोटा या बड़ा वाहन नहीं जाएगा।
‘ बिजलीघर चौराहे से कोई भी रोडवेज, टूरिस्ट, व्यावसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथी घाट की तरफ नहीं जाएगा।
‘ विक्टोरिया पार्क से कोई भी बड़ा वाहन बस, ट्रैक्टर या डीसीएम यमुना किनारे नहीं जाएंगे।
‘ यमुना किनारे सड़क पर विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
‘ हाथी घाट रेलवे पुल बैरियर लगाए जाएंगे। प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। शेष वाहनों को श्मशान घाट की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
‘ स्ट्रेची ब्रिज पर एत्मादुद्दौला की तरफ से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
‘ यमुना किनारे से डायवर्ट किए गए वाहन एमजी रोड, रिंग रोड से आ-जा सकेंगे।