आगरालीक्स… आगरा में नकली नोट बनाते पकडे गए गिरोह के एक सदस्य का जिला जेल में पेड पर शव लटका मिला, इसे सुसाइड माना जा रहा है, पुलिस जांच कर रही है।
शहीदनगर में नकली नोट छापते हुए छह दिन पहले एसटीएफ ने पांच लोग गिरफ्तार किए थे। इन्हें 100 रुपये के नकली नोट छापने के आरोप में जेल भेजा था।
जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र का मीडिया से कहना है कि ओमकार झा (22) पुत्र स्व. राजू निवासी कहरई मोड़, राजपुर चुंगी थाना ताजगंज को छह सितंबर को जिला जेल में लाया गया था। ओमकार को दो दिन से बुखार था। जेल अस्पताल से वह दवा ले रहा था।बुधवार को दवा लेने के बाद अस्पताल के पीछे पेड़ पर गमछे से उसने फांसी लगा ली। रात 8:35 बजे उसकी जानकारी हुई। अभी खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।