आगरालीक्स ..आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर अंग्रेजी शराब का जखीरा पकडा है, इसे आगरा लेकर आया जा रहा था, पुलिस पूछताछ में जुटी है।
आगरा में हरियाणा से बडी मात्रा में अवैध शराब आ रही है, शनिवार को आगरा की आबकारी विभाग की टीम यमुना एक्सप्रेस वे पर चेकिंग कर रही थी। टीम ने एक कार को रोक लिया, कार से बडी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है, पुलिस पूछताछ कर रही है।
सात जुलाई को लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पकडी अवैध शराब
सात जुलाई को आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 30 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब पकडी गई है। पुलिस ने 7200 लीटर अंग्रेजी शराब पकडी है, शराब लेकर जा रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है।
आगरा में हरियाणा, पंजाब से अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की सप्लाई होती है, वहां टैक्स कम है और शराब सस्ती मिलती है। ऐसे में रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा के बमरौली कटारा क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी, पुलिस ने गाडी को रोकने के बाद चेकिंग की, गाडी में अंग्रेजी शराब की बोतल देख पुलिस कर्मी भी सन्न रह गए।
7200 लीटर शराब की जब्त
पुलिस ने गाडी से अंग्रेजी शराब की बोतलें निकलवाईं, गाडी में 7200 लीटर अंग्रेजी शराब थी, इसे जब्त कर लिया है। इसकी कीमत करीब 30 लाख बताई जा रही है। यह शराब कहां से लाई गई थी और सप्लाई कहां की जानी थी, इसकी जांच की जा रही है।